भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शाम और मज़दूर-2 / अख़्तर यूसुफ़

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:44, 27 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अख़्तर यूसुफ़ }} Category:कविता <poem> शाम और मज़दूर दोन...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शाम और मज़दूर दोनों नदी में अपना मुँह धोते हैं
दिन भर की धूल गर्द चेहरों पे जमी थी थक गए थे
दोनों शाम और मज़दूर सोच रहे थे कुटिया जल्दी से
पहुँचेंगे मिलकर दोनों खाएंगे रोटी और गुड़ फिर
गुड़ की ही चाय बनाएंगे मिलकर दोनों सोंधी-सोंधी
चुसकियाँ लेंगे सोच मज़दूर की गुड़ की डली मुँह में
पिघली-सी जाती थी शाम सलोनी के होंठ भी मीठे
मीठे होते थे नाच रहे थे दोनों नदी किनारे
शाम सलोनी मीठी-सी और मज़दूर जैसे लैला और मजनूं।