Last modified on 31 मई 2009, at 21:17

मूर्तिकार-2 / प्रेमचन्द गांधी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:17, 31 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमचन्द गांधी |संग्रह= }} <Poem> अभी तो वह बच्चे की ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अभी तो वह बच्चे की तरह
चुहल कर रहा है ईश्वर के साथ

उसके पैरों में है ईश्वर
हाथों में छैनी हथौड़ा लिये
वह गढ़ रहा है
एक-एक अंग
वस्त्र-आभूषण
उसके हाथों में क़ैद है ईश्वर की मुस्कान
वह चाहे तो बना दे ईश्वर की रोनी सूरत

ईश्वर उसका क्या बिगाड़ लेगा
वह तो उसका विधाता है पृथ्वी पर