Last modified on 3 जून 2009, at 10:42

आरस सोँ रस सोँ पदमाकर / पद्माकर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:42, 3 जून 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


आरस सोँ रस सोँ पदमाकर चौँकि परै चख चुँबन के किये ।
पीक भरी पलकैँ झलकैँ अलकैँ छवि छूटि छटा लिये ।
सो मुख भाखि सकै अब को रिसकै कसकै मसकैँ छतियां छिये ।
राति की जागी प्रभात उठी अँगरात जँभात लजात लगी हिये ।

पद्माकर का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।