Last modified on 15 जून 2009, at 20:26

उदित उदयगिरि अवलीन जैसे रवि / राजहँस

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:26, 15 जून 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उदित उदयगिरि अवलीन जैसे रवि ,
जैसे राजै सरस कुसुम पुँज कोद मेँ ।
कवि राजहँस जैसे सर मे सरोज वर ,
जैसे मनहर सुर सुँदर सरोद मेँ ।
राजत भरत ज्योँ शकुँतला के अँक
रघु राजै ज्योँ सुदच्छिना की गोद मेँ ।
तैसे ही हरनहारो प्यारो छविवारो सिसु ,
तरुनी तिया को पागै लाज औ प्रमोद मेँ ।


राजहँस का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।