भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वो जिबह करके यह कहते हैं / शाद अज़ीमाबादी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:56, 2 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शाद अज़ीमाबादी }} <poem> वोह जिबह करके यह कहते हैं मे...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


वोह जिबह करके यह कहते हैं मेरी लाश से-।
"तड़प रहा है कि मुँह देखता है तू मेरा॥

कराहने में मुझे उज़्र क्या मगर ऐ दर्द।
गला दबाती है रह-रह के आबरू मेरा॥

कहाँ किसी में यह क़ुदरत सिवाय तेग़े-निगाह।
कि हो नियाम में और काट ले गुलू मेरा॥

इसे कहते हैं खूबी हम तो इस खूबी के क़ायल हैं।
हुआ जब ज़िक्र यकताई का, नाम आया वहीं तेरा॥

बहुत सरगोशियाँ<ref>कानाफूसी</ref> करने लगे रस्ते में अब रहबर<ref>पथ-प्रदर्शक</ref>!
बहुत चर्चा है बाज़ारों में ऐ ख़िलवतनशीं<ref>एकांत में रहनेवाले</ref> तेरा॥

शब्दार्थ
<references/>