Last modified on 2 जुलाई 2009, at 15:09

हम-से सहरागर्द को छोड़ ऐ गुबार / शाद अज़ीमाबादी

चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:09, 2 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शाद अज़ीमाबादी }} <poem> हमसे सहरा-गर्द को छोड़ ऐ ग़ु...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


हमसे सहरा-गर्द को छोड़ ऐ ग़ुबार!
तू कहाँ तक पीछे-पीछे आएगा॥

खो गए हैं दोनों जानिब के सिरे।
कौन दिल की गुत्थियाँ सुलझाएगा॥

मैं कहाँ, वाइज़ कहाँ, तौबा करो!
जो न समझा खु़द वोह क्या समझाएगा॥

बाग़ में क्या जाऊँ, सर पर है ख़िज़ाँ।
गुल का उतरा मुँह न देखा जाएगा।