Last modified on 4 जुलाई 2009, at 21:47

कुछ भी नहीं बदला / संध्या गुप्ता

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:47, 4 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संध्या गुप्ता }} <poem> सन्दूक से पुराने ख़त निकालत...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सन्दूक से पुराने ख़त निकालती हूँ
कुछ भी नहीं बदला...
छुअन
एहसास
संवेदना!

पच्चीस वर्षों के पुराने अतीत में
सिर्फ़
उन उंगलियों का साथ
छूट गया है...