Last modified on 24 जुलाई 2009, at 23:06

अब तक न देखा है, क्या उस रुख़ेख़न्दाँ को / असग़र गोण्डवी

चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:06, 24 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=असग़र गोण्डवी |संग्रह= }} Category:ग़ज़ल <poem> अब तक नही...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
अब तक नहीं देखा है, क्या उस रुख़ेख़न्दाँ को।
इकतारे शुआ़ई से उलझा है जो परवाना॥

माना कि बहुत कुछ है, यह गर्मिए-हुस्ने शमअ़।
इससे भी ज़ियादा है, सोज़े-ग़मे-परवाना॥

ज़ाहिद को तआज्जुब है, सूफ़ी को तहय्युर है।
सद-रस्के-तरीक़त है, इक लग़ज़िशे-मस्ताना॥