Last modified on 27 जुलाई 2009, at 16:19

मुक़ाम इक इन्तहाये-इश्क़ में ऐसा भी आता है /सीमाब अकबराबादी

चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:19, 27 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सीमाब अकबराबादी |संग्रह= }}Category:गज़ल <poem> मुक़ाम इ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुक़ाम इक इन्तहाये-इश्क़ में ऐसा भी आता है।
ज़माने की नज़र अपनी नज़र मालूम होती है।

कोई उलफ़त का दीवाना, कोई मतलब का दीवाना।
यह दुनिया सिर्फ़ दीवानों का घर मालूम होती है॥

जो मुमकिन हो, जगह दिल में न दे दर्दे-मुहब्बत को।
घड़ी भर की ख़लिश फिर उम्र भर मालूम होती है॥