Last modified on 29 जुलाई 2009, at 18:35

प्यारी आउ छात पै निहारि नए कौतुक / ग्वाल

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:35, 29 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ग्वाल }} Category:पद <poeM>प्यारी आउ छात पै निहारि नए कौत...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्यारी आउ छात पै निहारि नए कौतुक ये,
घन की छटा तें खाली नभ में न ठौर हैं।

टे, सूधी, गोल औ चखूंटी, बहु कौनवारीं,
खाली, लदी, खुली, मुंदी, करैं दौरादौर हैं॥

'ग्वाल कवि कारी, धौरी, घुमरारी, घहरारी,
धुरवारी, बरसारी झुकी तौरातौर हैं।

ये आईं, वो आईं, ये गईं, वो गईं,
और ये आईं, उठी आवत वे और हैं॥

और विष जेते, तेते प्राण के हरैया होत,
वंशी के ककी कभू जात न लहर है।

सुनते ही एक संग, रोम रोम रचि जाय,
जीय जारि डारै, पारै बेकली कहर है॥