Last modified on 29 जुलाई 2009, at 18:58

दै कहि बीर! सिकारिन को / रघुनाथ

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:58, 29 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रघुनाथ }} Category:पद <poeM>दै कहि बीर! सिकारिन को, इहि बा...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दै कहि बीर! सिकारिन को, इहि बाग न कोकिल आवन पावै।
मूँदि झरोखनि मंदिर के, मलयानिल आइ न छावन पावै॥

आए बिना 'रघुनाथ बसंत को, ऐबो न कोऊ सुनावन पावै।
प्यारी को चाहौ जिवाओ धमारा तौ गाँव को कोऊ न गावन पावै॥