Last modified on 5 अगस्त 2009, at 18:46

मैया मोहिं ऐसी दुलहिन भावै / परमानंददास

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:46, 5 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=परमानंददास }} Category:पद <poeM>मैया मोहिं ऐसी दुलहिन भ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मैया मोहिं ऐसी दुलहिन भावै।
का गोप की तनक ढोठिनियाँ,रुनक झुनक चलि आवै॥
कर-कर पाक रसाल आपने कर मोहिं परसि जिमावै।
कर अंचर पट ओट बबातें, ठाढी ब्यार ढुरावै॥
मोहिं उठाय गोद बैठारै, करि मनुहार मनावै।
अहो मेरे लाल कहो बाबा तें, तेरो ब्याह करावै।
नंदराय नंदरानी देउ मिलि, मोद समुद्र बढावै।
'परमानंददास को ठाकुर, बेद विमल जस गावै॥