Last modified on 15 अगस्त 2009, at 18:56

पत्थर जानता है / साँवर दइया

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:56, 15 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=साँवर दइया |संग्रह= }} <Poem> कोई आदमी अगर पत्थर पर फे...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कोई आदमी अगर
पत्थर पर फेंकता है पत्थर
पत्थर पलटकर नहीं मारता पत्थर

पत्थर जानता हैं
पत्थर से देव होने का इतिहास
मालीपन्ने-सिन्दूर
मनौतियाँ-चुनौतियाँ
पूरी होती कामनाएँ
श्रद्धा का उमड़ता सैलाब

चरणों में शीश झुका
नमन करने वाले किसी भी आदमी को
भूला नहीं है पत्थर !