भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ढलना-1 / सत्यपाल सहगल

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:24, 28 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्यपाल सहगल |संग्रह=कई चीज़ें / सत्यपाल सहगल }} <po...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह ध्वनियों के जाने का वक्त है
धीरे-धीरे मंच सूना होगा और वे जायेंगी अपने ठिकानों पर
एक आवाज़ जो पीछे छूट गई होगी उसकी
हड़बड़ाहट का साफ पता चलेगा
यह होगा दैनिक उदासी का क्षण
हालाँकि दिन में शर्मानाक चीख पुकार थी और कल्लो-गारत
स्पष्ट होंगी मनुष्य की नश्वरता और अंत
हालाँकि वे कल फिर लौट कर आयेंगी
जैसे वे आज लौट कर आयी थीं
धीरे-धीरे कुछ चीज़ें डूब जायेंगी कुछ होंगी साफ़
जैसे रात