Last modified on 10 सितम्बर 2009, at 21:54

चाँद सा प्यार / शीन काफ़ निज़ाम

Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:54, 10 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीन काफ़ निज़ाम |संग्रह=सायों के साए में / शीन का...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जाने कितने लम्हे बीते
जाने कितने साल हुए हैं
तुम से बिछड़े
जाने कितने
समझौतों के दाग़ लगे हैं
रूह पे' मेरी

जाने क्या-क्या सोचा मैंने
खोया, पाया
खोया मैंने
ज़ख्मों के जंगल पर लेकिन
आज
अभी तक हरियाली है

तुम ने ठीक कहा था
उस दिन प्यार चाँद सा ही होता है
और नहीं बढ़ने पाता है
धीरे धीरे
ख़ुद ही
घटने लग जाता है