Last modified on 14 सितम्बर 2009, at 20:08

सुख से रहना / खेया सरकार

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:08, 14 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=खेया सरकार }} Category:बांगला <poem> 'पापा कब आएंगे?' दे...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: खेया सरकार  » सुख से रहना

'पापा कब आएंगे?'
देर होगी, सो जाओ।
'रोज़-रोज़ देर क्यों होती है?'
ढेरों काम होते हैं न।
'क्यों हैं ढेरों काम?'
हम सुख से रह सकें, इसलिए।

'पापा कब आएंगे?'
एक-आध महीने बाद।
'क्यों भला?'
ऑफ़िस का काम है।
'क्यों?'
हम सुख से रह सकें, इसलिए।

'बेटा कब लौटेगा। कुछ बताया उसने?'
सुना है पाँच साल का कॉन्ट्रैक्ट है,
दवा खाकर सो जाओ।
'अपने देश में कुछ नहीं कर सकता था क्या?'
हम सुख से रह सकें, इसलिए तो...


मूल बंगला से अनुवाद : गीता दूबे