Last modified on 16 सितम्बर 2009, at 13:52

रस्सियों जकड़ा आकाश / अवतार एनगिल

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:52, 16 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह=मनखान आएगा /अवतार एनगिल }} <poem>...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

घुल गया
काला-नीला
रस्सियों जकड़ा आकाश
काफी के प्याले में

उलझनों का ताना-बाना
सुन्दरम भ्रांतियों का आनन्द
हमारे होंठ रंगीन कर गया
शोक प्रस्ताव पढ़ता जोकर
बहुरूपियों के शहर में
रूप बदलता मर गया।