Last modified on 16 सितम्बर 2009, at 15:37

बेताल प्रश्न / अवतार एनगिल

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:37, 16 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह=सूर्य से सूर्य तक / अवतार एन...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

फाईलों के बोझिल अहसास-सा
बीत गया दिन
एक और

शाम की मैना
प्लेटफार्म के जंगले पर
गई ऊँघ

अर्थों की भीड़ ने
दौरा किया है
प्रश्न एक
एक प्रश्न
गड़गड़हट में रेल की
गया जो दब।