Last modified on 21 अप्रैल 2008, at 18:44

मोरपखा सिर ऊपर राखिहौं / रसखान

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:44, 21 अप्रैल 2008 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मोरपखा सिर ऊपर राखिहौं, गुंज की माल गरे पहिरौंगी।

ओढ़ि पितम्बर लै लकुटी, बन गोधन ग्वारन संग फिरौंगी।।

भावतो मोहि मेरो रसखान, सो तेरे कहे सब स्वाँग भरौंगी।

या मुरली मुरलीधर की, अधरान धरी अधरा न धरौंगी।।