Last modified on 4 अक्टूबर 2009, at 01:10

विश्व सारा सो रहा है / हरिवंशराय बच्चन

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:10, 4 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन |संग्रह=निशा निमन्त्रण / हरिवं...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

विश्व सारा सो रहा है!

हैं विचरते स्वप्न सुंदर,
किंतु इसका संग तजकर,
अगम नभ की शून्यता का कौन साथी हो रहा है?
विश्व सारा सो रहा है!

अवनि पर सर, सरित, निर्झर,
कितु इनसे दूर जाकर,
कौन अपने घाव अंबर की नदी में धो रहा है?
विश्व सारा सो रहा है!

न्याय न्यायाधीश भूपर,
पास, पर, इनके न जाकर,
कौन तारों की सभा में दुःख अपना रो रहा है?
विश्व सारा सो रहा है!