Last modified on 6 अक्टूबर 2009, at 10:39

यौवन का पागलपन / माखनलाल चतुर्वेदी

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:39, 6 अक्टूबर 2009 का अवतरण

हम कहते हैं बुरा न मानो,
यौवन मधुर सुनहली छाया।

सपना है, जादू है, छल है ऐसा
पानी पर बनती-मिटती रेखा-सा,
मिट-मिटकर दुनिया देखे रोज़ तमाशा।
यह गुदगुदी, यही बीमारी,
मन हुलसावे, छीजे काया।

हम कहते हैं बुरा न मानो,
यौवन मधुर सुनहली छाया।

वह आया आँखों में, दिल में, छुपकर,
वह आया सपने में, मन में, उठकर,
वह आया साँसों में से स्र्क-स्र्ककर।

हो न पुरानी, नई उठे फिर
कैसी कठिन मोहिनी माया!

हम कहते हैं बुरा न मानो,
यौवन मधुर सुनहली छाया।