Last modified on 17 अक्टूबर 2009, at 12:04

ऎसी प्रीति की बलि जाऊं / सूरदास

Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:04, 17 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूरदास }} Category:पद<poem>ऎसी प्रीति की बलि जाऊं। सिंहा…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ऎसी प्रीति की बलि जाऊं।
सिंहासन तजि चले मिलन कौं, सुनत सुदामा नाउं।
कर जोरे हरि विप्र जानि कै, हित करि चरन पखारे।
अंकमाल दै मिले सुदामा, अर्धासन बैठारे।
अर्धांगी पूछति मोहन सौं, कैसे हितू तुम्हारे।
तन अति छीन मलीन देखियत, पाउं कहां तैं धारे।
संदीपन कैं हम अरु सुदामा, पढै एक चटसार।
सूर स्याम की कौन चलावै, भक्तनि कृपा अपार।