Last modified on 20 अक्टूबर 2009, at 02:09

बाल पहेलियाँ-2 / दीनदयाल शर्मा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:09, 20 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनदयाल शर्मा }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> '''१. गले में कम्बल पीठ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

१.

गले में कम्बल पीठ पर थुथनी
रखती है थन चार,
दूध, घी और देती बछड़ा
करते हम सब प्यार।

२.

बोझा ढोता है जो दिन भर
करता नहीं पुकार,
मालिक दो होते हैं जिसके
धोबी और कुम्हार।

३.

चोरों पर जो झपटा करता
घर का है रखवाला,
भौं -भौं करने पर डर जाता
चाहे हो दिलवाला।


४.

लम्बी गर्दन पीठ पर कूबड़
घड़ों पानी पी जाए,
टीलों पर जो सरपट दौड़े
मरुथल जहाज़ कहाए।

५.

तांगा, बग्घी, रथ चलाते
मन करे तो हिनहिनाते,
चने चाव से खाते हैं
खड़े-खड़े सो जाते हैं।

उत्तर :
१. गाय
२. गधा
३. कुत्ता
४. ऊँट
५. घोड़ा