Last modified on 30 अक्टूबर 2009, at 01:35

सस्मिता के जन्मदिन पर / हरिवंशराय बच्चन

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:35, 30 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन |संग्रह=धार के इधर उधर / हरिवंशर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आओ सब हिल-मिलकर गाएं,
एक खुशी का गीत।
आज किसी का जन्मदिवस है,
आज किसी मन में मधुरस है,
आज किसी के घर आँगन में,
गूँजा है संगीत। आओ०
आज किसी का रूप सजाओ,
आज किसी को खूब हँसाओ,
आज किसी को घेरे बैठे,
उसके सब हित-मीत। आओ०
आज उसे सौ बार बधाई,
आज उसे सौ भेंट सुहाई,
जिसने की जीवन के ऊपर
दस बरसों की जीत। आओ०