Last modified on 31 अक्टूबर 2009, at 19:40

रेत पर घर बना लिया मैंने / कविता किरण

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:40, 31 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता किरण |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> दिल में अरमाँ जगा …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दिल में अरमाँ जगा लिया मैंने,
दिन ख़ुशी से बिता लिया मैंने।

इक समंदर को मुँह चिढ़ाना था,
रेत पर घर बना लिया मैंने।

अपने दिल को सुकून देने को,
इक परिन्दा उड़ा लिया मैंने।

आईने ढूंढ़ते फिरे मुझको,
ख़ुद को तुझ में छुपा लिया मैंने।

ओढ़कर मुस्कुराहटें लब पर,
आँसुओं का मज़ा लिया मैंने।

ऐ 'किरण' चल समेट ले दामन
जो भी पाना था पा लिया मैंने।