Last modified on 6 नवम्बर 2009, at 10:55

सिन्दबाद : तीन / अवतार एनगिल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:55, 6 नवम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अभी-अभी
सागर की कोख़ से
उगी एक अनाम किरण
उसके माथे की भीतरी कोठरी में
फैल गई है।

क्या कारण है
कि व्यापारी होकर भी
सिंदबाद व्यापारी नहीं ?
आखिर क्यों
हर बार वह
सौदागरों के समूह से
अलग हो जाता है ?
मगर क्यों फिर
यात्राओं की लम्बी यातनाओं के बाद भी
नियति उसे,उसी जहाज़ के
उसी वर्ग से जोड़ जाती है
जिसके गिद्ध
सदैव मांस के लोथड़ों पर झपटते हैं
और मांस के साथ चिपके बेशकीमती हीरे
अजगरों की घाटी की घुटन से निकलकर
एक बार फिर
तिजोरियों के अंधेरों में
छिप जाने के लिए अपनी असफल यात्रा शुरू करते हैं।