भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दूरियाँ / इला प्रसाद

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:23, 9 नवम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
सब कुछ बड़ा है यहाँ
आकार में
इस देश की तरह
असुरक्षा, अकेलापन और डर भी
तब भी लौटना नहीं होता
अपने देश में।
 
वापसी पर
अपनों की ही
अस्वीकृति का डर
कचोटता है।

वहाँ भी
सम्बन्ध तभी तक हैं
जब तक दूरियाँ हैं!