Last modified on 14 नवम्बर 2009, at 02:18

समझ / रमेशचन्द्र शाह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:18, 14 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेशचन्द्र शाह }} {{KKCatKavita‎}} <poem> किसने बनाई समझ? चीज़…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

किसने बनाई समझ?
चीज़ें किसकी समझ हैं?
चीज़ों से बनीं समझ
या कि चीज़ें समझ से?

चीज़ों के पीछे पड़ी, चीज़ों के आगे अड़ी
चीज़ों के बाहर खड़ी
तू भी क्या चीज़ है!

मेरी समझ वापिस ला
उबार ले अब भी मुझे

नामरूप चीज़ों की
कामरूप
समझ!