भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वृक्ष अपने ज़ख्म आखिर / कमलेश भट्ट 'कमल'

Kavita Kosh से
Dr.jagdishvyom (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 17:42, 14 दिसम्बर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: कमलेश भट्ट 'कमल'

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

वृक्ष अपने ज़ख्म आखिर किसको दिखलाते

पत्तियों के सिर्फ पतझड़ तक रहे नाते।


उसके हिस्से में बची केवल प्रतीक्षा ही

अब शहर से गाँव को खत भी नहीं आते।


जिनकी फितरत ज़ख़्म देना और खुश होना

किस तरह वे दूसरों के ज़ख़्म सहलाते।


अपनी मुश्किल है तो बस खामोश बैठे हैं

वरना खुद भी दूसरों को खूब समझाते।


खेल का मैदान अब टेलीविज़न पर है

घर से बाहर शाम को बच्चे नहीं जाते।