Last modified on 29 नवम्बर 2009, at 02:51

उठता गिरता पारा पानी / प्रदीप कान्त

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:51, 29 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रदीप कान्त |संग्रह= }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem> उठता गिरता पा…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उठता गिरता पारा पानी
पलकों पलकों ख़ारा पानी
 
चट्टाने आईं पथ में जब
बनते देखा आरा पानी
 
नानी की ऐनक के पीछे
उफन रहा था गारा पानी
 
पानी तो पानी है फिर भी
उनका और हमारा पानी
 
देख जगत को रोया फिर से
यह बेबस बेचारा पानी