Last modified on 7 दिसम्बर 2009, at 00:19

भोला शंकर-5 / कुमार सुरेश

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:19, 7 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार सुरेश }} {{KKCatKavita‎}} <poem> बच्चा नीचे रिरिया रहा ह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बच्चा नीचे
रिरिया रहा है

माँ
ऊपर की मंजिल पर
ईंटें ले जा रही है

अचानक
एक ईंट
हाथ से छूट जाती है

ठेकेदार चिल्लाता है
इन औरतों को काम पर
रखना बेकार है