Last modified on 8 दिसम्बर 2009, at 19:56

अबके फिर गुलमोहर / शांति सुमन

Amitprabhakar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:56, 8 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शांति सुमन |संग्रह = }} {{KKCatKavita}} <poem> अबके फिर गुलमोहर …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


अबके फिर गुलमोहर दहके
गाछों भर आग से लहके
किसी संझियाए पहर में

प्रतीक्षा-धुली दो आँखें
लाल-उजली मेघ पाखें
इस उन्मन दीखते शहर में

बनते ही बाहों के घेरे
सुरभि के संवाद से घनेरे
कजलायी आँख की लहर में

उतरेगा किसी हरी डार सा
दिन होगा पेड़ हरसिंगार का
सूर्य-बिम्ब पास की नहर में

(१६ मार्च, २००० को रचित)