भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पृथ्वी प्रशान्त है नव विवाहिता-सी / रामकुमार वर्मा

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:06, 9 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार वर्मा |संग्रह=चित्ररेखा / रामकुमार वर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पृथ्वी प्रशान्त है नव विवाहिता-सी
अविदित चुपचाप।
संध्या का यह श्याम मौन
मुझको तो है अभिशाप॥
निष्ठुर प्रेमी-सा प्रकाश
है चला गया किस ओर!
छोटे छोटे क्षण भी अब
बढ़ बढ़ कर हुए कठोर॥
कौन समय होगा, आलोकित
होगा विषम विषाद!
देगी पॄथ्वी पुष्प-मुखों से
सरस सुरभि-संवाद!!