Last modified on 10 दिसम्बर 2009, at 16:04

जीवन की एक कहानी है / रामकुमार वर्मा

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:04, 10 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार वर्मा |संग्रह=चित्ररेखा / रामकुमार वर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जीवन की एक कहानी है।
प्रकृति आज माता बन कर
कहती यह कठिन कहानी है॥
एक मनोहर इन्द्रधनुष फैला है नील गगन में,
क्या यौवन की लहर बही है वर्षा के जीवन में?
बादल हैं किस रमणी के संकुचित बाहु-बंधन में?
एक स्वप्न की रेखा है किरणों के नव जीवन में?
नश्वरता भू पर भिक्षुक है,
पर नभ में वह रानी है॥
जीवन की एक कहानी है।