भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रंगायन / सुधीर सक्सेना

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:39, 12 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर सक्सेना |संग्रह=रात जब चन्द्रमा बजाता है …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नीलम अहलावत के लिए

तुम रंगों से रचती हो
रंगायन

तुम्हारे रंगायन में
रंगों का शोर नहीं,
रंगों का आलाप,
रंगों का आक्रमण नहीं,
रंगों का आमन्त्रण,
रंगों का सान्द्र ज्वार नही,
विरल विस्तार
रंगों को भला और क्या चाहिए?
इस भागती कर्कश, कलुष भरी दुनिया में
कम ही दीखता है
रंगों का इतना कोमल संस्कार !