Last modified on 13 दिसम्बर 2009, at 16:24

औरत-13 / चंद्र रेखा ढडवाल

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:24, 13 दिसम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


    (औरत -तेरह)

खिले हुए
सुन्दर फूलों की मिल्कियत
दंभ उसका
पीले कमज़ोर
तो पराजित नाराज़ वह
रंग गंध के मेलों का
सिरजनहारा
पालक
दृष्टा
पुरुष

और दोनों ही के लिए
खाद-पानी-मिट्टी होती
खिलने में खिलती कम
मुर्झाने में मुर्झाती ज़्यादा
औरत.