भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेह ग़ायब है / त्रिलोचन

Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:52, 14 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन }}<poem>बरस यह विचित्र रहा बादल तो आए अतिका…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बरस यह विचित्र रहा
बादल तो आए
अतिकाल कर के आए
जब खेती करने में प्राप्ति कुछ नहीं होती।

पृथ्वी तचती रही
मुरैले कला अपनी भूल गए
क्या हुआ पपीहों को
दादुर भी चुप रहे।

सरकारें
राज्यों की, देश की
सनाका खा गईं,
चुपाई रहीं।

क्या करे किसान
मेह गायब है
जल ही दिखाई न दे
तब खेती कैसे हो।

3.12.2002