Last modified on 25 दिसम्बर 2009, at 21:52

प्रश्न दर प्रश्न / महेश सन्तुष्ट

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:52, 25 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश सन्तुष्ट }} {{KKCatKavita}} <poem> अरे ! धूप में नंगे पांव …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अरे !
धूप में
नंगे पांव क्यों घूम रहे हो?

साहब!
पाँच वर्ष पूर्व
बड़े भाई के
जो तंग जूते मिले थे
वह दो वर्ष पूर्व
मैंने
अपने छोटे भाई को दे दिए।

साहब !
आप अपने तंग जूते
किसको देते हो?

मूल राजस्थानी से अनुवाद : दीनदयाल शर्मा