Last modified on 30 दिसम्बर 2009, at 23:45

असह / विहान / महेन्द्र भटनागर

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:45, 30 दिसम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अब न रहा जाता!

प्रिय दूभर जीना;
मूक हृदय-वीणा,
आघात समय का
अब न सहा जाता!

करुण कथा कितनी,
गरल व्यथा कितनी,
लय में छंदों में
अब न कहा जाता!

जीवित नेह कहाँ?
सुन्दर गेह कहाँ?
मन दुख-सरिता में
अब न नहा पाता!

हैं मौन सुखद स्वर,
जीवन शांत लहर,
बीहड़ पथ से रे
अब न बहा जाता!

रचनाकाल: 1945