Last modified on 31 दिसम्बर 2009, at 09:57

परिवर्तन का नाम ज़िन्दगी / विनोद तिवारी

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:57, 31 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवार…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


परिवर्तन का नाम ज़िन्दगी
सबके साथ स्वयं भी बदलो

वही पुराना राग अलापा
अब अपना सरगम भी बदलो

घाव सूख जाएँगे जल्दी
पट्टी भी मरहम भी बदलो

अंत बदलना है पुस्तक का
तो अध्याय प्रथम भी बदलो

नई मंज़िलें पानी हैं तो
अपना जीवन-क्रम भी बदलो