Last modified on 1 जनवरी 2010, at 14:58

निष्कर्ष / मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:58, 1 जनवरी 2010 का अवतरण ()

मृत्यु ?
प्रश्न-चिन्ह।

स्थिर
अनुत्तरित

अड़ा,

विरुद्ध बन

खड़ा।

पर, नहीं
मनुष्य हार मानना,
तनिक न ईश कल्पना

बचाव में,

सवाल के जवाब में,
नहीं, नहीं !
रहस्य मृत्यु का
निरावरण ... प्रकट
अवश्य
अवश्य
एक दिन !