भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हम अलग-थलग रहे / विनोद तिवारी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:27, 4 जनवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवार…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


हम अलग-थलग रहे
भीड़ से कटे हुए

आप पाक साफ़ हम
धूल में अटे हुए

एकता के पक्षधर
हैं मगर बँटे हुए

गीत हमने गाए हैं
आपसे रटे हुए

दिल में आग है मगर
होंट हैं सटे हुए

हम भी क़ीमती तो हैं
नोट पर फटे हुए

लोग जल्दबाज़ थे
काम अटपटे हुए