Last modified on 6 जनवरी 2010, at 18:30

सुबह बनने चली दोपहर / विनोद तिवारी

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:30, 6 जनवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवार…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


सुबह बनने चली दोपहर
फिर भी सोया पड़ा है शहर

प्यार के गीत के बोल तक
भूलते जा रहे हैं अधर

हैं पराए-पराए-से दिल
अजनबी-अजनबी-सी नज़र

भीड़ ही भीड़ है हर तरफ़
फिर भी तन्हा हैं हम किस क़दर

रौशनी तो बहुत तेज़ है
खो गई है कहीं पर डगर