Last modified on 21 जनवरी 2010, at 11:56

पूर्वपीठिका / कुमार सौरभ

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:56, 21 जनवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार सौरभ |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> जवान फागुन में भ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जवान फागुन में भी
आम की मँजरियाँ उदास हैं
कोयली का कुहकना कबसे नहीं सुना
मंझली काकी मुँह फुलाए बैठी है
बँटवारा है आज बासडीह<ref>निवास के लिए उपयुक्त भूखण्ड</ref> का।

मँझला कका से
कई बार भिड़ चुके हैं बाबूजी
रस्ता कैसे नहीं छोड़िएगा!

बड़की काकी की बात
आग में देसी घी
-न...न... आप काहे छोड़िएगा एको कड़ी।

पड़ोस की दादी
तीनों घर पीती है चाय
-इहो होता है, रास्ता न छोड़े
नीड़; बिनु निकास कैसा!
उधर-
बाउ देखिए, जेठ-छोट का
थोड़ा भी लेहाज है
रस्ता के लिए ज़मीन छोड़िएगा तो
आपके मकान का पूरा नक्शा ही न बिगड़ जाएगा!
बड़का कका खोल रहे हैं अतीत के पन्ने

-पिता के बाद तुम लोगों को
पाल-पोसकर बड़ा किए
पढ़ा-लिखाकर अपने पैरों पर खड़ा किए
क्या-क्या नहीं सहना पड़ा...
-इसीलिए झंझटिया ज़मीन इधर छोड़कर
चले गए पच्छिम भर...
मँझला काका उपहास की हँसी हँसते हैं
-पालने-पोसने को ही तो वसूल रहे हैं जेठांस<ref>प्राचीन परम्परा के अनुसार बँटवारे के समय बड़े भाई को दिया जाने वाला अतिरिक्त अंश</ref>
फिरे काहे का बड़प्पन।
फुसफुसाए बाबूजी

तमतमाई माँ सवेरे से उकसा रही है बाबूजी को
-सबसे बुरलेल<ref>बेवकूफ़</ref> दीनानाथ
झंझटिया ज़मीन भी आप ही में ठेल दिया!
हवा में पसर गई है
असंतोष की धुआँइन गन्ध
गरमा रहा है माहौल
फनककर बोल गए हैं बड़का कका
-सब हम अरजे<ref>अर्जन करना</ref> हैं
तुम लोग लेना बाप का...

हम सभी पितिऔत<ref>चचेरे भाई</ref>
फाँड़ कस तैयार हैं।

शब्दार्थ
<references/>