भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अब न हो शकुनी सफल हर दाँव में / रवीन्द्र प्रभात
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:16, 4 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवीन्द्र प्रभात }} {{KKCatGhazal}} <poem> भर दे जो रसधार दिल …)
भर दे जो रसधार दिल के घाव में,
फ़िर वही घूँघरू बँधे इस पाँव में !
द्रौपदी बेबस खड़ी कहती है ये
अब न हो शकुनी सफल हर दाँव में!
बर्तनों की बात मत अब पूछिए
आजकल सब व्यस्त हैं टकराव में!
मंहगाई और मेहमान दोनों हैं खड़े
काके लागूँ पाय इस अभाव में?
है हर तरफ़ क्रिकेट की चर्चा गरम
बेडियां हॉकी के पड़ गईं पाँव में!
है सफल माझी वही मझधार का
बूँद एक आने न दे जो नाव में!
बात करता है अमन की जो ’प्रभात’
भावना उसकी जुड़ी अलगाव में!