भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पुलिस फिरौती मांगे रे मितवा / रवीन्द्र प्रभात

Kavita Kosh से
रवीन्द्र प्रभात (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:28, 4 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवीन्द्र प्रभात }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem> पुलिस फिरौती मांग…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पुलिस फिरौती मांगे रे मितवा !

शहर घिनौना लागे रे मितवा !!


सुते पहरुआ , चोर -उचक्का -

रात -रात भर जागे रे मितवा !!


गणिका बांचे काम , पतुरिया -

पीछे -पीछे भागे रे मितवा !!


दुर्जन मदिरा पान में पीछे -

संत -मौलवी आगे रे मितवा !!


कहे "प्रभात" सुनो भाई जनता -

भूखे लोग अभागे रे मितवा !!