Last modified on 5 फ़रवरी 2010, at 10:21

एक यात्रा के बाद / प्रयाग शुक्ल

Mukesh Jain (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:21, 5 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: '''एक यात्रा के बाद''' एक बार लौटा फिर<br /> घर के दरवाज़े पर-<br /> की ’ठक,ठक…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक यात्रा के बाद

एक बार लौटा फिर
घर के दरवाज़े पर-
की ’ठक,ठक’
सुन पड़ी पीछे छूटी हुई नदियों
की लय!

’ठक,ठक’
दीख पड़े पीछे खड़े बहुत दूर
पहाड़!
रास्ते घुमावदार.
चाय की दुकानें
चट्टानें. खेत. चिड़ियाँ.
सुरंगें.

’ठक,ठक
खुला दरवाज़ा.

बच्चे थे घर पर

भड़भड़ाकर मेरे साथ
घुसने की कोशिश
करने लगीं नदियाँ
धँसना चाहने लगे
घर में पहाड़!