Last modified on 5 फ़रवरी 2010, at 10:24

चुप रहो या बोलो / प्रयाग शुक्ल

Mukesh Jain (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:24, 5 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: '''चुप रहो या बोलो''' या तो चुप रहो<br /> या बोलो<br /> या तो बोलो<br /> या चुप रह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चुप रहो या बोलो

या तो चुप रहो
या बोलो
या तो बोलो
या चुप रहो.

बोलो तो इस तरह
कि भीतर की चुप्पियों
तक ले जाये
बोलना.

रहो चुप तो इस तरह
कि भीतर की चुप्पियाँ
गहरी,
अथाह, बोलें