भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पुलिस फिरौती मांगे रे मितवा / रवीन्द्र प्रभात

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:41, 5 फ़रवरी 2010 का अवतरण ("पुलिस फिरौती मांगे रे मितवा / रवीन्द्र प्रभात" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पुलिस फिरौती माँगे मितवा,
शहर घिनौना लागे मितवा!

सुते पहरुआ, चोर-उचक्का
रात-रात भर जागे मितवा!

गणिका बाँचे काम, पतुरिया
पीछे-पीछे भागे मितवा!

दुर्जन मदिरा पान में पीछे
संत-मौलवी आगे मितवा!

कहे 'प्रभात' सुनो भाई जनता
भूखे लोग अभागे मितवा!!