Last modified on 9 फ़रवरी 2010, at 02:13

देह भाषा / दिलीप शाक्य

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:13, 9 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिलीप शाक्य |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> उसकी देह उसकी भा…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उसकी देह
उसकी भाषा को रौंद कर आगे निकल आई

टूटकर बिखर गया
उसके लिबास का कसा हुआ वाक्य
छिटक कर दूर जा गिरे नींद में हँसते हुए शब्द

इससे पहले कि संभलता मेरी लिपि का व्याकरण
तालू से चिपकते गए वर्ण
गले में रुँधती गईं ध्वनियाँ
होश की तरह छूट गई साँसों से वर्तनी

आँखों में पिघलता रहा कोई मधुवन
रोम-रोम में समा गई गंध